बीकानेर

नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बीकानेर। बुधवार शाम को अपने खेत में बनी ढाणी में मानसिक रूप से परेशान नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा की है। जहां रामकरण जाट ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके छोटे भाई भागीरथ की पुत्री 16 वर्षीय अनिता ने बुधवार को ढाणी में फांसी लगा ली। उसके भाई ने उसे देखा तो परिजन उसे लेकर श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.