बीकानेर

एनसीसी के अंतर्गत’ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ परीक्षा का हुआ आयोजन

एनसीसी के अंतर्गत’ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ परीक्षा का हुआ आयोजन

 

दिनांक 13 मार्च 2023। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. विजयश्री गुप्ता व एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. विजयलक्ष्मी शर्मा के निर्देशन में एनसीसी के अंतर्गत गीताप्रेस, गोरखपुर से प्रकाशित पुस्तक ‘मुझे बचाओ ( मेरा क्या कसूर?)’ के आधार पर ‘बेटी बचाओ बेटी’ की लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 129 छात्राओं ने भागीदारी निभाई | प्रतियोगिता के लिए छात्राओं में जागरूकता फैलाने में सीनियर अंडर ऑफिसर कृतिका पारीक, कॉर्पोरल पुष्पा नाई , कैडेट आशु, मानसी, परमप्रीत, पूजा राजपुरोहित व अलिशा खान ने अहम भूमिका निभाई l इसमें अव्वल रहने वाली पचास छात्राओं को एनसीसी के अन्तर्गत पुरस्कृत किया जाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published.