बीकानेर

ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात क्षेत्र का एक युवक अपने खेत से लौट रहा था इस दौरान ट्रेन के चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गांव जैसलसर निवासी शंकर पुत्र श्रीराम मेघवाल गुरुवार रात को अपने खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में ट्रेन की पटरियां पार करते हुए पत्थर से ठोकर लगी और वह पटरियों पर गिर गया। वह वापस खुद कां संभाल पाता उससे पहले वहां ट्रेन आ गई और मौके पर ही ट्रेन से कट जाने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय में रखवाया गया और शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में मृतक के परिवार में भाई सहीराम की रिपोर्ट पर मर्ग रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय मृतक शंकर के चार बेटियां और एक बेटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.