बीकानेर

मोटर वाहन एसआई भर्ती 2021 के अभ्यर्थियों ने सीएम को दिया ज्ञापन

मोटर वाहन एसआई भर्ती 2021 के अभ्यर्थियों ने सीएम को दिया ज्ञापन

जयपुर 24 मार्च । डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटोमोबाइल अभ्यर्थियों द्वारा सीएम अशोक गहलोत को ज्ञापन देकर स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड द्वारा मोटर वाहन उपनिरीक्षक की भर्ती में न्यायालय के आदेश के अनुसार जल्द से जल्द परिणाम घोषित करवाने की मांग की। बीकानेर में 22 मार्च को केबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल के मार्फत दिए गए इस ज्ञापन में सीएम ने मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्राम पंचायत थारूसर पंचायत समिति पूगल सरपंच हाकम ने अभ्यर्थियों का प्रतिनिधित्व किया। इस संदर्भ में 22 फरवरी को राजस्थान हाईकोर्ट ने मोटर वाहन एसआई: 2021 की सीधी भर्ती में ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग व मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थियों को ही भर्ती के लिए पात्र माना है। वहीं राज्य सरकार के 15 दिसंबर 2021 के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें इंजीनियरिंग की डिग्री वालों को भी मोटर वाहन एसआई भर्ती के लिए पात्र माना था। जस्टिस सुदेश बंसल ने यह आदेश बुधवार को मनीष कुमार आलोरिया व अन्य की याचिकाओं को मंजूर करते हुए दिया था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.