बीकानेर

किसान मेले के विजेता पुरस्कृत

किसान मेले के विजेता पुरस्कृत

बीकानेर, 29 मार्च। किसान मेले का तीसरा दिन फसल दिवस के रुप में मनाया गया। जिसमें विभिन्न फसलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में मेथी की फसल के लिए धनेश, सरसों की फसल के लिए जसवेन्दर, चना की फसल के लिए महेन्द्र, जीरे की फसल के लिए श्री धनेश, गेहूँ एवं जौ की फसल के लिए मनोज कुमार तथा ईसबगोल की फसल के लिए धनेश को प्रथम स्थान दिया गया। बाजरा की फसल के लिए मनीराम, चूरु एवं जई की फसल के लिए भागीरथ को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मेले में सरकारी संस्थानों द्वारा लगाई गई स्टॉल्स में केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान, बीकानेर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राईवेट व निजी संस्थानों की स्टॉल्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मैसर्स पी.पी. एग्रोटेक, भटिण्डा(पंजाब) को दिया गया। किसानों के लिए फसल विचार गोष्ठी में डॉ. पी. एस. शेखावत, निदेशक अनुसंधान, स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर ने बाजरा तथा अन्य फसलों की उत्पादन तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मंजू राठौड़, डॉ. सुशील कुमार तथा डॉ. बृजेन्द्र त्रिपाठी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.