
आज पुष्य नक्षत्र पर पिलाई जाएगी निशुल्क स्वर्ण प्राशन मंत्रोषधि
बीकानेर। संस्कृति आर्य गुरुकुलम राजकोट तथा राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय जवाहर नगर बीकानेर के सयुंक्त तत्वावधान में शुक्रवार 31मार्च 2023 को पुष्य नक्षत्र के अवसर पर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय जवाहर नगर बीकानेर में नि:शुल्क स्वर्णप्राशन औषधि पिलाई जाएगी |चिकित्सालय प्रभारी डॉ सुधांशु व्यास ने बताया कि इस अवसर पर एक से 16 साल आयु वर्ग के बच्चों को यह दवा पिलाई जाएगी । साथ ही स्वर्णप्राशन औषधि के आयुर्वेदिक गुणों के बारे में बताया जाएगा।चिकित्सालय पर दवाई पिलाने का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा।
संपर्क सूत्र 9928819683




