बीकानेर

श्रीरामसर क्षेत्र निवासी वृद्धा के साथ दिन दहाड़े लूट

श्रीरामसर क्षेत्र निवासी वृद्धा के साथ दिन दहाड़े लूट

बीकानेर। जिले में दिनदहाड़े लूट की घटना की खबर सामने आई है। मामला गंगाशहर क्षेत्र का है जहां एक वृद्ध महिला के एक कान में पहना सोने का झुमका लेकर लुटेरा फरार हो गया।

श्री रामसर के सरकारी स्कूल के पास रहने वाले मदन पवार ने बताया कि उसकी दादी छोटा देवी अपने घर के पास ही स्थित प्लॉट पर जा रही थी तभी रास्ते में एक युवक ने उसे जबरन रोककर कान में पहना हुआ झुमका छीन लिया। दादी को कुछ समझ में आता है उससे पहले लुटेरा फरार हो गया। इससे महिला के कान पर चोट भी आई है। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक का पीछा भी किया लेकिन वह फरार हो गया। गंगाशहर थाने में घटना की एफ आई आर दर्ज करवाई जा चुकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.