दवा प्रतिनिधि संघठन ने मजदूर किसान संघर्ष रैली,दिल्ली में दी भागीदारी
बीकानेर। दवा प्रतिनिधि संघठन बीकानेर इकाई व राज्य सचिव सवाई दान चारण ने बताया की FMRAI के आह्वान पर पूरे भारत से दवा प्रतिनिधि 5 अप्रैल को मजदूर किसान संघर्ष रैली में अपनी भागीदारी देने दिल्ली पहुंचे जिसमे बीकानेर इकाई से राज्य उपाघ्यक्ष कॉमरेड संजय माथुर , जिला व राज्य सचिव कॉमरेड सवाई दान चारण , कॉमरेड श्याम सांखला राज्य कमेटी मेंबर , कॉमरेड सुनील गहलोत जॉइंट जिला सचिव इस रैली का हिस्सा बने । इस रैली में दवा प्रतिनिधि संघठन की सरकार से मांग है कि सरकार 4 लेबर कोड बिल वापस ले । हजारों की तादाद में मजदूर किसान आज दिल्ली में अपने हक की लड़ाई के लिए पूरे भारतवर्ष से इकट्ठा हुए । चारण ने कहा हमारी मांगे सरकार द्वारा नही मानी जायेगी तो आंदोलन और उग्र होगा ।




