बीकानेर

प्रेस क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष का किया अभिनंदन

प्रेस क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष का किया अभिनंदन

बीकानेर, 6 अप्रैल। बीकानेर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भवानी जोशी का गुरुवार को गौड़ ब्राह्मण सभा भवन में अभिनंदन किया गया। इस दौरान गौड़ ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अजय गौड़, महामंत्री संजय गौड़, संरक्षक जगदीश प्रसाद शर्मा और विश्वनाथ शर्मा ने अध्यक्ष जोशी का माला, शॉल और मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा थे। उन्होंने बीकानेर की पत्रकारिता से जुड़े अनुभव सांझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.