
बीकानेर। कल रात से बीकानेर के वार्ड 24 के पार्षद मुकेश पंवार व पार्षद प्रत्याशी गौरी शंकर गहलोत के नेतृत्व मे यहां के निवासियों के द्वारा श्रीरामसर गेट के आगे जलदाय विभाग के खिलाफ धरना लिया गया है। इनकी मांग है कि पानी की टंकी से वार्ड 25 कादरी कॉलोनी में 12 इंच की पाइप लाइन डाली जा रही है जबकी पहले से 10 इंच वहां पर आपूर्ति कर रही है।
5–6 माह पूर्व क्षेत्रवासियो द्वारा SE साहब Phed को ज्ञापन दिया और रोष प्रकट किया गया था। 5-6 माह बाद पुनः इसे दोहराया जा रहा है जिस से क्षेत्रवासियो मे Phed व प्रशासन के लिए भारी रोष है क्योकि बार बार 3 –4 दिन से इस समस्या से अवगत करने पर भी Phed अधिकारियों द्वारा कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं की जा रही है।




