
बीकानेर भाजपा द्वारा जन आक्रोश महाघेराव कार्यक्रम के संदर्भ में बैठक आयोजित
बीकानेर। भाजपा गोपैश्वर मंडल बीकानेर द्वारा शिव शिवा सदन गोपैश्वर बस्ती मे भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री सीपी जोशी जी के बीकानेर आगमन और उसी दिन 18 अप्रैल को बीकानेर भाजपा द्वारा जन आक्रोश महाघेराव कार्यक्रम के संदर्भ में जिलाध्यक्ष विजय जी आचार्य ने मंडल की बैठक ली जिसमे ज्यादा से ज्यादा संख्या में महाघेराव कार्यक्रम में पहुचने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया जिला महामंत्री अनिल शुक्ला ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमो के बारे में बताया पन्ना प्रमुख की नियुक्ति व शक्ति केन्द्र पर मीटिंग रख कार्य विभाजन के लिए कहा और सभी कार्यकर्ताओं को सरल ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा
बैठक में मंडल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गहलोत, पुर्व पार्षद शिवकुमार रंगा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी, पार्षद रामदयाल शर्मा, मंडल महामंत्री प्रेम गहलोत, अश्विनी रामावत, उपाध्यक्ष सुन्दर लाल साध, मंडल मंत्री मुकेश सैैन, त्रिलोक लखेसर, अनुराधा आचार्य, कोषाध्यक्ष विजय बाफनाा, शक्ति केन्द्र संयोजक विष्णु आचार्य, धर्मचंद सेठियाा, बुथ अध्यक्ष महेन्द्र खुडिया, जगदीश सुथार, दीपक साखला, महेश कुमावत, लक्ष्मण गहलोत, करणीसिह राठौड़़, बालकिसन व्यास, कुलवंत सिंह, अजय देवड़ा, रामेश्वर राजपुरोहित, सांगीलाल जी आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।




