बीकानेर

आपदा प्रबंधन मंत्री विभिन्न कार्यकमों में करेंगे शिरकत

आपदा प्रबंधन मंत्री विभिन्न कार्यकमों में करेंगे शिरकत

 बीकानेर,13 अप्रैल। आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री श्री गोविंद राम मेघवाल 14 अप्रैल को प्रातः 9:30 बजे अंबेडकर सर्किल स्थित बाबा साहेब की मूर्ति पर मालाअर्पण कर पुष्प अर्पित करेंगे।

आपदा प्रबंधन मंत्री प्रातः 11 बजे लूणकरणसर पंचायत समिति में अंबेडकर छात्रावास में बाबा साहेब की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम, दोपहर 12:30 बजे छत्तरगढ़ के अंबेडकर भवन में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम तथा दोपहर 2 बजे खाजूवाला में अंबेडकर भवन का उद्घाटन एवं अंबेडकर भवन जयंती के अवसर पर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

खाजूवाला में सायं 4 बजे सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत विभिन्न सड़कों का उद्घाटन भी करेंगे

इसके पश्चात सायं 8 बजे सादुल क्लब में वैशाखी पर्व पंजाबी महासम्मेलन 2023 में भाग लेंगे।

आपदा प्रबंधन मंत्री 15 अप्रैल को प्रातः 11:30 बजे डेलीतलाई, पूगल में 33 केवी जीएसएस का उद्घाटन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.