बीकानेर

बीकानेर: युवती के अपहरण का मामला दर्ज

बीकानेर। जिले में अपराध दिनों दिन बढ़ते जा रहे है। कोलायत थाना क्षेत्र में सामने आए मामले में युवती का एकराय होकर आए 4-5 लोगो ने अपहरण कर लिया। जानकारी के अनुसार युवती के भाई ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया है कि आठ अप्रैल को बच्छासर निवासी करणाराम, संतराम, मदनलाल भादू व प्रभुराम नैण तथा चार-पांच अन्य लोग एकराय होकर घर आये और उसकी बहन का अपहरण करके घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गये। आरोपी है कि आरोपी उसकी बहन को बंधक बनाकर रखा है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.