
बीकानेर। सड़क दुर्घटना की खबर डूंगरगढ़ क्षेत्र से सामने आई है जहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर झवर बस स्टैंड के पास मंगलवार शाम को एक बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचल दिया हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई ।
जानकारी के अनुसार झवर बस स्टैंड के पास रोड पार करके सरदारशहर की तरफ जा रहे बाइक सवार युवक को सामने से आ रहे एक ट्रक से भिड़ंत हो गई। ट्रक ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान ट्रक अगले हिस्से के नीचे बाइक घुस गई और बाइक सवार युवक कुचला गया। हादसे में बाइक सवार युवक बाबूलाल पुत्र मगाराम मेघवाल निवासी का काकरवाला की मृत्यु हो गई।




