बीकानेर में यहां मिला अधजला शव
बीकानेर। जैन स्कूल के पास वाली सड़क पर बने एक कमरे में अधजला शव मिला है। जिसकी सूचना पर गंगाशहर पुलिस व समाजसेवी मौके पर पहुंचे। असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खडग़ावत ने बताया कि जैन स्कूल के पीछे वाले गेट से जाने वाली सड़क पर सूनी जगह पर एक कमरा बना हुआ है। इस कमरे में अधजला युवक का शव मिला है। उन्होंने बताया कि देखने में शव दो-तीन दिन पुराना है। सूचना पर पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि इस तरह युवक कैसे जल गया। हत्या, हादसा व आत्महत्या को लेकर अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। खडग़ावत ने बताया कि कमरे में अंदर बिस्तर भी पड़े हुए थे। बदबू आने पर इसका पता चला। सूचना पर असहाय सेवा संस्थान के ताहिर हुसैन, राजकुमार खडग़ावत ने मौके पर पहुंचकर खिदमतगार खादिम सोसायटी के नसीम व सोएब के सहयोग से शव को एंबुलेंस में डालकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।




