बीकानेर

पार्षद पंवार ने अपना वादा किया पूरा,वार्ड वासियों को मिलेगा जल संकट से निजात

पार्षद पंवार ने अपना वादा किया पूरा,वार्ड वासियों को मिलेगा जल संकट से निजात

बीकानेर। जल संकट से जूझ रहे श्री रामसर और आसपास के क्षेत्रों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए वार्ड नंबर 24 पार्षद मुकेश पंवार के अथक प्रयासो से श्री रामसर स्थित रामसागर कुएं के पास बुधवार ट्यूबवेल खुदाई का कार्य शुरू हो गया। मोहल्ले वासियों ने पार्षद मुकेश पंवार को धन्यवाद ज्ञापित किया। टाइम्स ऑफ़ समाचार से विशेष बातचीत के दौरान पंवार ने बताया कि स्थानीय निवासियों से किया गया वादा आज पूरा हुआ है। मेहनत एक दिन जरूर रंग लाती है।इस ट्यूबवेल से पूरे श्री रामसर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को मीठा पानी मिलेगा और पानी की किल्लत से भी निजात मिलेगी।उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.