Featured बीकानेर राजनीति

विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 10 जुलाई को।

 

टाइम्स ऑफ़ समाचार

बीकानेर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात मे देश के नाम संबोधन में नशा मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी, चिकित्सा प्रकोष्ठ बीकानेर मिशन रोशनी के अंतर्गत दिनांक 10 जुलाई 2022 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सुरक्षा मेडिकल स्टोर, उदयरामसर, बीकानेर में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन करने जा रही है शिविर में मस्तिष्क मनोरोग नशा मुक्ति एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सिद्धार्थ असवाल, दंत रोग एवं कॉस्मेटिक विशेषज्ञ डॉक्टर पारूल यादव, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्षा एवं आयुर्वेद चिकित्सक डॉ एसएस स्वामी अपनी सेवाएं देंगे। उक्त शिविर में नशा मुक्ति जैसे शराब बीड़ी ,तंबाकू, गुटखा, अफीम, डोडा, पोस्ट, स्मैक, हीरोइन, गांजा चिट्ठा, एमडी, अल्प्राजोलम, कॉरएक्स आदि का नशा छुड़ाया जाएगा तथा स्त्री रोग जैसे महामारी में अनियमितता, श्वेत प्रदर,लिकोरिया ,पिआईडी एवं दंत रोग जैसे पायरिया जिंजिवाइटिस दांतों में झनझनाहट होना दांतो का टेढ़े मेढ़े होना एवं आयुर्वेद उपचार भी निशुल्क किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.