बीकानेर

ऊर्जा मंत्री श्री भाटी गुरुवार से रविवार तक विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

ऊर्जा मंत्री श्री भाटी गुरुवार से रविवार तक विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बीकानेर, 31 मई। ऊर्जा मंत्री श्री भंवरसिंह भाटी गुरूवार से रविवार तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री भाटी गुरुवार को प्रातः 10 बजे श्रीकोलायत स्थित महर्षि कपिल मुनि मन्दिर परिसर, में बजट घोषणा के तहत कपिल सरोवर के सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्य की डीपीआर एवं कार्य योजना पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों वप्रबुद्धजनों के साथ चर्चा करेंगे। श्री भाटी दोपहर 2 बजे हर घर पेयजल योजना भल्लूरी-बंधली एवं पेयजल योजना विकेन्द्री व 2 बीएलएम का ग्राम भल्लूरी में शुभारम्भ करेंगे।

ऊर्जा मंत्री शुक्रवार को प्रातः 11 बजे जग्गासर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नव-निर्मित दो कक्षा कक्षों एवं विधायक निधि कोष से स्वीकृत तीन लाख रूपये के फर्नीचर का लोकार्पण तथा हर घर पेयजल योजना का शुभारम्भ करेंगे। दोपहर 1 बजे 20 एसएमडी में पेयजल योजना का शुभारम्भ तथा मीरणवाला व 11 एसएमडी में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। ऊर्जा मंत्री शनिवार को प्रातः 10 बजे बरसिंहसर में श्री श्याम कृष्ण गौशाला संस्था बरसिंहसर में विधायक निधि कोष से स्वीकृत 17 लाख रुपए के कार्य टिन शेड, पेयजल सुविधा एवं नव-निर्मित कार्यालय का शिलान्यास करेंगे तथा 11 बजे मेघवालों का मोहल्ला, वार्ड नं. 7. में नवनिर्मित अम्बेडकर भवन का लोकार्पण करेंगे। श्री भाटी रविवार को प्रातः 10 बजे रावनेरी ग्राम पंचायत में उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.