
बीकानेर। जिला कलक्टर ने उदयरामसर में ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी और दवा वितरण कार्य की समीक्षा की। लेबर रुम की अव्यवस्थाओं पर असंतोष जताया तथा यहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव की दो स्कूलों की व्यवस्थाएं देखी और गांव की मुख्य सड़क का पैदल मुआयना करते हुए बरसाती जल निकासी और साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के सबसे नजदीकी ग्रामीण क्षेत्र होने के नाते यहां सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।




