बीकानेर

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सहित सदस्यों ने संभाला कार्यभार

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सहित सदस्यों ने संभाला कार्यभार

बीकानेर, 12 मई। बाल कल्याण समिति के नव मनोनीत अध्यक्ष जुगल किशोर व्यास सहित सभी सदस्यों ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया।

पूर्व अध्यक्ष डॉ. किरणसिंह ने एड. व्यास को कार्यभार सौंपा। साथ ही हाज़रा बानो, जन्मेजय व्यास व सुनीता कड़वासरा ने भी नई समिति के रूप में कार्य ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व समिति सदस्य सरोज जैन, हर्षवर्धन सिंह भाटी व आईदान भी उपस्थित थे। जिन्होंने अपना कार्यभार नये सदस्यों को सौपा। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों अरविन्द सिंह सेंगर व किरण गौड़ ने भी अधिकारिता विभाग के आदेश के तहत दोबारा कार्यभार ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.