बीकानेर

युवाओं को बर्बाद कर रहा है नशा – डॉ सिद्धार्थ असवाल

युवाओं को बर्बाद कर रहा है नशा – डॉ सिद्धार्थ असवाल

बीकानेर। बाबासाहेब आंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात करने वाले आदर्श व्यक्तित्व एवं पेबैक टू सोसाइटी का जीवंत उदाहरण डॉ. अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान के अध्यक्ष डॉ रवि प्रकाश मेहरडा, DG राजस्थान पुलिस के जन्म दिवस के उपलक्ष में, मनोचिकित्सक डॉक्टर सिद्धार्थ असवाल द्वारा संचालित ” *मिशन रोशनी* ” नशा मुक्ति महाअभियान कार्यक्रम के अंतर्गत एन आर असवाल चैरिटेबल संस्था बीकानेर एवं वरदान हॉस्पिटल, व्यास कॉलोनी बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में आज विशाल निशुल्क नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया।

डॉ असवाल ने बताया कि निशुल्क नशा मुक्ति शिविर में आज 55 मरीजों को निशुल्क परामर्श के साथ नशा छोड़ने एवं उन्हें प्रेरित करने हेतु निशुल्क काउंसलिंग भी की गई।

नशा मुक्ति शिविर के साथ ही आज उनके जन्मदिवस पर केक काटकर उनकी लंबी उम्र की कामना की गई इस अवसर पर श्री सांगी लाल वर्मा, श्री सत्यनारायण मारू, श्री पुनीत डाल, राकेश खान, राजेंद्र मेघवाल, अभिषेक असवाल, राजेश कुमार करण सिंह व अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.