बीकानेर

गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर होंगे महंगाई राहत शिविर

गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर होंगे महंगाई राहत शिविर

बीकानेर, 21 जून। महंगाई राहत कैंप, प्रशासन शहरों के संग तथा प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित होंगे।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ वार्ड 35 का शिविर राज. महेश्वरी बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, खाजूवाला के वार्ड 20 का शिविर नगरपालिका में, देशनोक के वार्ड 23 का शिविर भूरा पंचायती भवन में तथा नोखा के वार्ड नं. 39 का शिविर श्यामजी हनुमानजी मंदिर के पास एवं वार्ड 40 का शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल लालूजी की खेड़ी में आयोजित होगा। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्थाई महंगाई राहत कैंप 30 जून तक नियमित रूप से आयोजित होंगे।
इसी प्रकार प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बीकानेर के मौलानिया एवं कावनी, लूणकरणसर के रोझां एवं साबनिया, श्रीडूंगरगढ़ के डेलवां एवं टेऊ, कोलायत का अक्कासर एवं नाईयो की बस्ती में, नोखा के सुरपुरा, लालासर एवं जांगलू, बज्जू के मोडायत, पूगल के बराला में, छ्त्तरगढ़ के कृष्णनगर, खाजूवाला के 8 केवाईडी में शिविर आयोजित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.