बीकानेर

प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ आयोजित

प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ आयोजित

लक्ष्य तय उसके अनुरूप आगे बढ़ें – डॉ. नीरज के. पवन

बीकानेर। गंगाशहर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवम् संभागीय आयुक्त श्री नीरज के. पवन ने भैया बहिनों से बात करते हुए बताया कि हमे जीवन में एक लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना चाहिए। जीवन में प्रत्येक कार्य का कोई न कोई उद्देश्य होता है। हमारा कार्य परिश्रम करना है फल स्वत: मिलना तय है। उन्होंने बताया कि वे भी विद्या भारती विद्यालय टोंक के पूर्व छात्र है । उन्होंने भी इसी प्रकार के संस्कारक्षम वातावरण में अध्ययन किया है।

कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि डॉक्टर लक्ष्मीनारायण प्रजापत ने बताया कि सफलता हेतु कठिन परिश्रम करना चाहिए।

कार्यक्रम के अध्यक्षता भाजपा के जिला महामंत्री श्री मोहन लाल जी सुराणा ने बताया कि वर्तमान पीढ़ी में संस्कारों की महत्ती आवश्यकता है जिसे विद्या भारती अपने प्रयासों से सार्थक बनाने का प्रयास कर रही है।

इस कार्यक्रम में कक्षा 10 एवम् 12 के कुल 45 भैया बहिनों को सम्मानित किया गया।

प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री मेघराज जी बोथरा ने आगंतुक सभी अतिथियों एवम् अभिभावकों को धन्यवाद आभार ज्ञापित किया।

इस अवसर पर प्रबंध समिति के मूलचंद जी गहलोत, जतन लाल जी संचेती, पवन जी छाजेड़, भरत जी चोपड़ा, सुरेंद्र जी बोरड, मूलाराम जी थालोड़, अर्चना जी गोस्वामी, गंगाराम जी जीनगर,नवीन जी सोलंकी मधुबाला जी शर्मा, सुनीता जी डागा एवम जिला सचिव प्रवीण जी शारदा और अभिभावक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.