
अंधेरी रात में गोगागेट निवासियों का फूटा गुस्सा,जमकर हुई नारेबाजी
बीकानेर,17 जुलाई। बीती रात गोगागेट निवासियों का फूटा गुस्सा। दरअसल गोगागेट क्षेत्र में बीती रात हुई विद्युत कटौती के कारण वहां के निवासियों द्वारा गोगागेट पर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।प्रदर्शनकारियों की माने तो पिछले कुछ दिनों से बिजली विभाग द्वारा क्षेत्र में बिजली की कटौती बार बार की जा रही है जिससे स्थानीय लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।जिसके विरोध में क्षेत्र के लोगों द्वारा गोगागेट पर जमकर नारेबाजी की गई।समाजसेवी भीमसेन भादानी ने बताया की क्षेत्र में आए दिन विद्युत कटौती की जा रही है जिससे आम जन को कष्ट हो रहा है।प्रदर्शन में युवा नेता निर्मल गहलोत,पवन छींपा,नारायण प्रजापत सहित क्षेत्र के निवासियों ने जमकर नारेबाजी की।




