
भाई की मौत के सदमें में बहन ने दे दी जान
बीकानेर। जिले में हो रही बारिश ने बीते 24 घण्टों में खूब नुकसान किया है। इस दौरान करीब 3 दर्जन घर इस बारिश के चलतें ढह गई है। वही आज बज्जू थाना क्षेत्र से आई खबर के अनुसार 19 वर्षीय संदीप खिलेरी की मौत का कारण पानी का तेज बहाव बन गया। यूवक पानी के तेज बहाव में बह गया ,युवक को निकाल कर होस्पिटल पहुंचाया गया। जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की खबर जब उसके परिजनों तक पहुंची तो घर में कोहराम मच गया । मृतक संदीप की बहन रेखा को इस घटना से गहरा सदमा पहुंचा और रेखा ने सिंचाई की डिग्गी में कूदकर अपनी जान दे दी।




