
अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल युवक की मौत
बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में रविवार रात को अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
जेएनवीसी पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र के पास एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार कल्याणसर निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।




