
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व नारी शक्ति ने किया वृक्षारोपण
बीकानेर,14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व श्री रामसर रोड स्थित आचार्य महानंद मंदिर के उद्यान में छोटा रानीसर बास की महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वर्तमान में पर्यावरण प्रदूषण मानव जीवन के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है इसी चुनौती से निपटने के लिए श्रीमती चंद्रकला महात्मा के निर्देशन में हुए इस पुनीत कार्य में मोहल्ले की महिलाओं ने वृक्षारोपण किया।

श्रीमती गायत्री देवी पुरोहित ने बताया कि आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण को अनुकूल बनाने के लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम में श्रीमती लाली देवी,श्रीमती उमा देवी,श्रीमती माया देवी,श्रीमती जयंती आचार्य,श्रीमती चंद्रकला पुरोहित,श्रीमती मधु तंवर, श्रीमती निर्मला सोलंकी,श्रीमती अरुणा पुरोहित, श्रीमती सुमन उपाध्याय,श्रीमती राजू देवी पुरोहित सहित मोहल्ले की महिलाओं ने हिस्सा लिया।





