बीकानेर

लोहे के सरिए से की मारपीट,तोड़ दिए दोनों पैर, मामला दर्ज

लोहे के सरिए से की मारपीट और तोड़ दिए दोनों पैर,मामला दर्ज

बीकानेर। जिले की युवती से कोर्ट मैरिज करने के बाद बदमाशों ने रंजिश के चलते युवक के घर में घुसकर उसका किडनैप किया और मारपीट कर भाग गए। अब पीड़ित ने धोद थाने में मामला दर्ज करवाया है।

सीकर के छोटी लोसल गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि 30 अगस्त की रात वह अपने घर में सो रहा था। रात करीब 3 बजे के करीब एक बिना नंबर की कैंपर गाड़ी में करीब 9 लोग सवार होकर आए थे।उन्होंने पहले कैंपर गाड़ी की टक्कर से गेट तोड़ दिया। उसके बाद माता-पिता और पत्नी के साथ मारपीट की। सुरेंद्र को गाड़ी में डालकर नेछवा की तरफ ले गए। बदमाशों ने सुरेंद्र के साथ लोहे के सरिए से मारपीट की और दोनों पैर तोड़ दिए।

सुरेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मारपीट करने वालों में कुलदीप सिंह निवासी बीकानेर और विक्रम सिंह निवासी बीकानेर हैं।अन्य लोग हुडील के रहने वाले थे। सुरेंद्र ने बताया कि करीब 2 महीने पहले उसने बीकानेर की ही रहने वाली युवती अनिता के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इस रंजिश के चलते इन लोगों ने मारपीट की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.