
कुशल मंगल मेडिकोज का हुआ भव्य शुभारंभ
बीकानेर,11 सितंबर। मरोठी सेठिया मोहल्ला,ठठेरा बाजार के पास स्थित कुशल मंगल मेडिकोज का भव्य शुभारंभ आज पंडित श्री जुगल किशोर जी ओझा (पुजारी बाबा) के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री शिवरतन जी अग्रवाल (फन्ना बाबू) उपस्थित रहे।
कुशल मंगल मेडिकोज के संचालक राजेश नाहटा,देवेंद्र नाहटा ने बताया कि हमारे प्रतिष्ठान का मुख्य उद्देश्य सही एवं गुणवत्तापूर्ण दवाइयों को उचित मूल्य में उपलब्ध करवाना है। कार्यक्रम में डॉ झंवरलाल, रतनलाल नाहटा, डॉ पिंटू नाहटा, डॉ सुधा,सिंटू नाहटा सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।




