
न्यू तरूण मण्डल नत्थूसर बास का सेवा जत्था रवाना
बीकानेर। आज नत्थूसर बास स्थित प्रधान कार्यालय से बाबा रामदेव की पूजा अर्चना कर सेवा दल बाबा रामदेव जातरुओ की सेवा हेतु रवाना हुआ ।
प्रस्थान पूर्व आरती में श्री गौतम सेठिया , जननेता श्री महावीर जी रांका , पार्षद श्री मुकेश पंवार,पार्षद श्री शिवशंकर बिस्सा , श्री झुमरमल सोनी , शिक्षाधिकारी श्रीजेठमल सांखला, आमप्रकास राठी एडवोकेट महावीर सांखला एडवोकेट राहुल देव , एडवोकेट उमेश महादेव जी सांखला छात्रनेता मोहनगाट सहित समिति के पदाधिकारियों एवं क्षैत्रवासियों ने भाग लिया ।
अध्यक्ष श्री सुरेश सांखला ने बताया कि नगर बिकाना में अमन शान्ति भाईचारे की अरदास लिए समिति नर सेवा नारायण सेवा को ध्यये मानते हुए सर्वधर्म पदयात्रियों के लिए छब्बीसवीं वार विशाल भण्डारा आयोजित करने हेतु प्रस्थान कर रही है ।
कोषाध्यक्ष श्री श्याम सांखला ने बताया कि समिति अपने पदाधिकारियों एवं इष्टमित्रों के आर्थिक सहयोग से वर्ष 1998 से लगातार नि:शुल्क भण्डारा आयोजित करती रही है ।
वरिष्ठ सदस्य श्री शिवशंकर सांखला ने इस वर्ष के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जैसलमेर मार्ग पर रानेरी के पास 79 किलोमीटर पर दिनांक 13 सितम्बर 2023 से 19 सितम्बर2023 तक व जालोखा गांव ( रामदेवरा ) डालीबाई मन्दिर के सामने स्थित समिति की धर्मशाला में 19-09-2023 से 25 सितम्बर 2023 तक नि:शुल्क भण्डारे का आयोजन होगा ।
युवा सदस्य राहुल व उमेश ने कहा कि भण्डारे के सम्पूर्ण आयोजन मे पन्द्रह से बीस हजार लोगों का भोजन तैय्यार किया जाएगा ।सचिव प्रहलाद जाखड ने भोजन मे देशी धी एवं उच्च गुणवत्ता के तेल व मसालों के प्रयोग से अवगत करवाया ।




