बीकानेर

युवक ने बिल्डिंग से लगाई छलांग, मौके पर मौत

बीकानेर। शहर को कोटगेट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति सात मंजिला बिल्डिंग से छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ऋषभ सुराणा पुत्र नरेन्द्र कुमार सुराना बताया जा रहा है। घटना बिन्नाणी बिल्डिंग मीना नर्सिंग होम के सामने वाली गली की है। जहां सात मंजिला बनी बिल्डिंग से छलांग लगा दी। घटना के बाद एकबारगी हड़कंप मच गया।

सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और खिदमतगार खादिम सोसायटी के हाजी जाकिर, शोएब एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इस दौरान असहाय सेवा संस्था के सेवादार मोहम्मद जुनेद खान, ताहिर हुसैन, अब्दुल सत्तार, रममजान और राजकुमार खडग़ावत ने सहयोग किया। अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.