बीकानेर

कुंड में गिरने से युवती की मौत

बीकानेर। पानी के कुंड में गिरने से 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। घटना गजनेर थाना क्षेत्र के चानी रोही की है। जहां गायत्री (22) की पानी के कुंड में गिरने से मौत हो गई। इस संबंध में मृतका के पिता बंशीलाल पुत्र डालूराम निवासी रोहीणी पीएस श्रीबालाजी ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। जिसमें बताया कि 15 अक्टूबर को उसकी पुत्री गायत्री पानी निकालते समय कुंड में गिर गई। जिसको कोलायत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.