बीकानेर

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

बीकानेर। करंट की चपेट में आने से एक नौजवान युवक की मौत हो गई। घटना पांचू थाना क्षेत्र की रोही शोभाणा की है। जहां कृषि कार्य करने के दौरान हिम्मटसर निवासी नारायणराम पुत्र चेतनराम (34) को बिजली करंट लगा, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में मृतक के भाई गंगाराम ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है।जिसमें बताया कि दो नवंबर को उसका बड़ा भाई नारायणराम खेत में काम कर रहा था। इस दौरान बिजली करंट लगने से उसके भाई की मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.