बीकानेर

मां अन्नपूर्णा टिफिन हाउस का हुआ भव्य शुभारंभ

मां अन्नपूर्णा टिफिन हाउस का हुआ भव्य शुभारंभ

बीकानेर,6 दिसंबर। बीकानेर के जय नारायण व्यास कॉलोनी में आज मां अन्नपूर्णा टिफिन हाउस का भविष्य शुभारंभ हुआ कार्यक्रम का उद्घाटन बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, महापौर श्रीमती सुशीला कंवर और वार्ड नंबर 12 की पार्षद चारू शर्मा के सानिध्य में किया गया। प्रतिष्ठान के संचालक सुनील शर्मा ने बताया कि शुद्ध भोजन एक स्वस्थ शरीर की नींव माना जाता है इसी सोच को जीवंत रूप देने के लिए हम संकल्पित है।प्रतिष्ठान द्वारा फ्री होम डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

पार्षद मुकेश पंवार ने बताया कि शुद्धता की कसौटी पर हम खरा उतरने का सकारात्मक प्रयास कर रहें है।आपका सहयोग ही हमारी ताकत बनेंगी।कार्यक्रम में एडवोकेट संजय रामावत,अशोक बब्बरवाल,दिनेश जोशी,मुकेश शर्मा,तरुण पारीक,तुलसीराम जी पंवार, मघाराम जी पंवार,पुखराज जी शर्मा सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.