
बीकानेर। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। इस सम्बंध में हदां थाने में चिमाणा निवासी ओमप्रकाश जाट ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 20 दिसम्बर की शाम को 5 बजे की है। प्रार्थी ने बताया कि उसका भतीजा हरीश माकड़ बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




