बीकानेर

बस से टक्कर लगने के कारण घायल मोटरसाईकिल सवार की इलाज के दौरान मौत

बीकानेर। बस से टक्कर लगने से मोटरसाईकिल सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा रविवार शाम को उदयरामसर के पास नयवेली रोड पर हुआ। जहां बस ने मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बरसिंहसर निवासी 22 वर्षीय हंसराज गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.