
बीकानेर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर भाजपा गोपैश्वर मंडल द्वारा शिव शिवा सदन गोपैश्वर बस्ती मे मंडल अध्यक्ष चन्द्र गहलोत के सानिध्य में भाजपा नेताओं ने स्वर्गीय अटल बिहारी जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मंडल अध्यक्ष चंद्र गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी को स्मरण करते हुए बताया कि जनता पार्टी की सरकार के दौरान संयुक्त राष्ट्र संघ में अटल जी पहले भारतीय विदेश मंत्री थे जिन्होंने हिंदी में भाषण देकर पूरे विश्व में अपनी राष्ट्रभाषा को सम्मान प्रदान किया।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री प्रेम गहलोत,जिला उपाध्यक्ष किसन जी मोदी, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक विक्रम पुरोहित, मंडल मंत्री मुकेश सैन, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित, महादेव शर्मा, विष्णु आचार्य आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।




