बीकानेर

बीकानेर में यहां मिला अज्ञात शव

बीकानेर। बीकानेर रेलवे स्टेशन पर शव मिलने से सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार आज सुबह क़रीब 10 बजे सूचना मिली कि बीकानेर रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर एक अज्ञात युवक मृत अवस्था में मिला ।

सूचना मिलने पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के सोएब भाई ज़ाकिर व असहाय सेवा संस्थान के मो जुनैद ख़ान, अब्दुल सत्तार,ताहिर हुसैन,राजकुमार खड़गावत आदि मौक़े पर पहुँचे।

संबंधित पुलिस की निगरानी में शव को उठाकर एम्बुलेंस से पी बी एम अस्पताल लेकर गये । शव को मोर्चरी में रखवाया। अभी तक इसकी पहचान नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.