बीकानेर

जिला कलेक्टर ने हंसेरा में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण

विकसित भारत संकल्प यात्रा

जिला कलेक्टर ने हंसेरा में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण

बीकानेर, 9 जनवरी। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत लूणकरणसर ब्लॉक की हंसेरा ग्राम पंचायत में शिविर का निरीक्षण किया।

जिला कलेक्टर ने शिविर में उपस्थित आमजन से संवाद किया और अधिक से अधिक पात्र लोगों को संबंधित योजनाओं की जानकारी लेकर जुड़ने की अपील की। जिला कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की स्टाल्स का भी निरीक्षण किया और पंजीकरण आदि की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि अधिकारी संजीदगी से योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र को लाभ दिलाने का कार्य करें। स्वास्थ्य शिविर का भी ग्रामीणों को अधिकतम लाभ मिले यह सुनिश्चित किया जाए।प्रचार वैन के जरिए प्रधानमंत्री का संदेश भी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए।

आमजन से संवाद करते हुए जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने और इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशासन प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से आयुष्मान कार्ड बनवाने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई केवाईसी करवाने सहित उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को भारत को विकसित बनाने में भागीदारी की शपथ दिलाई।

बुधवार को इन ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित होंगे

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को बीकानेर ब्लॉक के कतरियासर एवं मौलानिया, नोखा ब्लॉक के चरकड़ा एवं रायसर में, कोलायत ब्लॉक में दासूड़ी एवं खिन्दासर, श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में सांवतसर एवं मोमासर, लूणकरणसर के कुजटी तथा सहजरासर, पूगल ब्लॉक के थारुसर एवं सियासर पंचकोसा में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.