
इलेक्ट्रोपैथी का 13 वां राष्ट्रीय सेमिनार के मुख्य अतिथि होंगे माननीय उपराष्ट्रपति श्रीमान जगदीप जी धनकड़
जयपुर/बीकानेर। आगामी 13 जनवरी 2024 को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर में इलेक्टोपैथी का 13वा राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित होने जा रहा है।मुख्य अतिथि देश के उप राष्ट्रपति जगदीप जी धनकड़ करने वाले हैं। तथा अति: विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान भजन लाल शर्मा और श्रीमती सुदेश धनकड़ मौजूद रहने वाले हैं।
बीकानेर जिला सचिव इलेक्ट्रोपैथ डॉ. एस. बी. जांगिड़ ने बताया कि इस सेमिनार में पूरे देश भर से डॉक्टर भाग लेने वाले हैं। इसी कड़ी में 12 जनवरी को पर्दशनी का उदघाटन समारोह भी आयोजित होना है जो प्रदेश के उपमुख्य मंत्री श्रीमान प्रेम चंद जी बैरवा मुख्य अतिथि तथा श्रीमान रामचरण जी बोहरा माननीय सांसद विशिष्ट अतिथि के कर कमलों द्वारा होगा।




