बीकानेर

जोशीवाड़ा स्थित स्पा सेन्टर पर छापामारी,पांच को किया गिरफ्तार

बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना इलाके में पुलिस की ओर से स्पा सेन्टर पर छापामारी की गई। बताया जा रहा है कि जोशीवाड़ा स्थित रेड रोज थाई स्पा सेन्टर पर पुलिस ने कार्रवाई की। कार्रवाई में सेन्टर संचालक सहित पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी मिली है कि स्पॉ सेन्टर में अनैतिक गतिविधियों की शिकायत पुलिस को कई दिनों से मिली रही थी। जिसके बाद इसके चलते प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य काकडे,डीएसटी टीम ने स्पा पर बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। डीएसटी ने छापा मारकर मैनेजर व चार युवकों को काबू किया गया।आज अचानक कार्रवाई कर पुलिस दल द्वारा छपा मारा गया। जिससे एक बारगी हड़कंप मच गई। अचानक हुई इस कार्रवाई के कारण सड़क पर तमाशबिनों की भीड़ जुट गई। कार्यवाही में डीएसटी के कानदान, लखविंदर सिंह, अब्दुल सत्तार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.