
पुष्करणा सावे के मध्यनजर अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद युवा प्रकोष्ठ द्वारा चिकित्सा शिविर के शुभारंभ के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
बीकानेर,17 फरवरी। बीकानेर की पावन धरा पर बहु प्रचलित पुष्करणा सावा जो कि कल 18 फरवरी को आयोजित होने जा रहा है बीकानेर की बहुत सी समाज सेवी संस्थाएं इस सावे के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद युवा प्रकोष्ठ द्वारा भी मूंधड़ा चौक में एक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया है जिसमें आज 17 फरवरी को डॉक्टर एसएन हर्ष, डॉ राजकुमार कल्ला और डॉ सुधांशु व्यास अपनी सेवाएं दी। यह चिकित्सा शिविर 18 फरवरी तक आयोजित रहेगा जिसमें अन्य सरकारी चिकित्सकों द्वारा भी सेवाएं दी जाएगी। इसी कार्यक्रम में अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद की वेबसाइट का भी लोकार्पण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अबरार पवार, भाजपा नेता राजकुमार किराडू, भाजपा नेता महेश व्यास, डॉक्टर एस एन हर्ष, डॉक्टर बसंती हर्ष, सुरेंद्र व्यास आदि गणमान्य लोगों द्वारा किया गया। इसी कार्यक्रम में अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद की महिला प्रकोष्ठ द्वारा पारंपरिक गीतों का गायन किया गया जिसमें , पद्मा व्यास, डॉक्टर बसंती हर्ष, अर्चना थानवी, राजकुमारी, पार्षद सुधा आचार्य आदि द्वारा योगदान दिया गया।
आज के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में त्रिलोक नारायण पुरोहित , गोविंद जोशी, कृष्णकांत व्यास, अमित व्यास , जितेंद्र व्यास, हर्षवर्धन जोशी, सरजू नारायण पुरोहित, गंजिया महाराज ,तनुज हर्ष, एडवोकेट विजय आनंद पुरोहित, एडवोकेट सुरेश नारायण पुरोहित, आशीष शर्मा, लोकेश नारायण पुरोहित , हर गोपाल चूरा , राम कुमार , इंद्र कुमार , विक्रम पुरोहित,धर्मेश प्रकाश रंगा आदि उपस्थित थे।




