बीकानेर

उबलते हुए पानी में झुलसने से मासूम बच्ची की मौत

उबलते हुए पानी में झुलसने से मासूम बच्ची की मौत,

बीकानेर। एक गांव में विवाह समारोह में भोजन के लिए उबल रहे आलू के टोप में गिरने से एक सात महीने की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। एक आठ साल की लड़की महज सात महीने की बच्ची को गोद में लेकर खेल रही थी और अचानक उबलते पानी में जा गिरी। दो बच्चियां झुलस गई, जिसमें सात महीने की तनुजा की मौत हो गई। घटना सोमवार रात की है। अगनेऊ गांव में रामदेव के घर में विवाह था। वहां आठ साल की अंकिता ने सात महीने की तनुजा को गोद में लेकर घूम रही थी। इसी दौरान हलवाई आलू उबाल रहा था। उसने आलू बाहर निकालकर बड़ा टोप वहीं रख दिया। अंकिता जब तनुजा को गोद में लेकर इस कड़ाई के पास से निकली तो उसका पांव लड़खड़ा गया और उसके हाथ से छिटक कर तनुजा उबलते पानी में जा गिरी। दोनों बच्चियां झुलस गई। तुरंत पीबीएम अस्पताल लाया गया। तनुजा करीब अस्सी फीसदी झुलस चुकी थी। इसी कारण उसकी मौत हो गई। वहीं अंकिता अस्पताल में भर्ती है। उसका इलाज चल रहा है। मौके पर खड़े हलवाई और अन्य लोगों ने दोनों को टोप से बाहर निग। बींझरवाली गांव की तनुजा अपनी मां के साथ विवाह में आई थी। तनुजा के दादा ईश्वरराम अपने दोहितो का भात भरने के लिए अगनेऊ गांव आए थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। घटना के बाद विवाह के माहौल में मातम छा गया। अस्पताल में ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.