बीकानेर

मानसिक रूप से बीमार महिला ने काटी हाथ की नसें

बीकानेर। मानसिक रूप से बीमार महिला द्वारा अपने हाथ की नस काटने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में जेएनवीसी थाने में मृतका की मां रजनी पत्नी किशन सनवाल ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना सैक्टर नम्बर तीन की है। प्रार्थिया ने बताया कि 6 अप्रैल को उसके दामाद गौतम का फोन आया और कहा कि दीक्षा ने हाथ की नस काट ली है। में उसे अस्पताल ले जा रहा हूं। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। प्रार्थिया ने बताया कि उसकी बेटी मानसिक रूप से बीमार थी और दवाई चल रही थी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.