बीकानेर

एस.डी.पी. मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रंगोली बनाकर शत मतदान की अपील

बीकानेर,18 अप्रैल। जस्सूसर गेट स्थित एसडीपी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत मतदान जागरुकता रंगोली एवम् निबंध तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाला की छात्राओं द्वारा रंगोली बनाकर शत प्रतिशत मतदान की अपील की।शाला प्रमुख श्री केशव कुमार पुरोहित एवं सचिव सीमा पुरोहित व प्रधानाचार्य श्रीमति पूजा पुरोहित ने मतदान जागरुकता के बारे में अपने विचार व्यक्त किए एवंम अधिक से अधिक मतदान करने का आग्रह किया।

इस कार्यक्रम के व्यस्थापक श्री रविकुमार पुरोहित व अध्यापको ने भी मतदान जागरुकता के विषय में अपने विचार व्यक्त किए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.