बीकानेर

बहन की शादी में आए भाई की हार्ट अटैक से हुई मौत

बहन की शादी में आए भाई की हार्ट अटैक से हुई मौत

बीकानेर। शादी समारोह में शिरकत करने आए एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस संबंध में गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर निवासी माणक चन्द पुत्र स्व. मंगतमल बोथरा की ओर से दी गई लिखित रिपोर्ट में बताया है कि उसका भतीजा जयदीप अपने चाचा की लडकी की शादी मे हंसा गेस्ट हाउस आया हुआ था। 23 अप्रैल रात को करीब 1.10 बजे हार्ट अटैक आने की वजह से बेहोश होकर गिर पड़ा। जिसे तत्काल पीबीएम अस्पताल की ईमरजेन्सी मे लेकर पहुंचे जंहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जयदीप पुत्र स्व. बिमल कुमार बोथरा जाति बोथरा बी- 2 शान्ति नाथ नगर टाटी बन्ध रायपुर का निवासी था। मृतक का शव मुर्दाघर में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.