
बीकानेर। शहर के अंदरूनी क्षेत्र उस्ता बारी के अंदर काफी समय से नाला खुला पड़ा है जो कि किसी अनहोनी को बुलावा देता नजर आ रहा है। सड़क के बीच में खुला पड़ा नाला प्रशासन एवं स्थानीय नेताओं की नजर में क्यों नहीं आ पा रहा है।
स्थानीय निवासियों की माने तो यहां से दिनभर आवागमन चालू रहता है और कई बार दुर्घटनाएं होते-होते बचती है क्योंकि यह नाला सड़क के एकदम बीच में है जिससे वाहनों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। गड्ढा इतना बड़ा हो गया है कि अगर रात के अंधेरे में कोई वाहन संतुलन को बैठे तो अप्रिय घटना भी घटित हो सकती है।
देखें वीडियो




