
बीकानेर,21 जून। पुरानी जेल रोड स्थित श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायती भवन में चल रहे समर कैंप में दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया गया। फन क्लासेज की संचालिका सोनम, सोनल सोनी ने बताया कि 70 के करीब समाज के बच्चों, युवाओं, युवतियों ने योगगुरु श्रीगोपाल स्वर्णकार के निर्देशन में योगाभ्यास किया।
18 माह की हर्षिता स्वर्णकार ने भी किया योगाभ्यास
18 माह की हर्षिता स्वर्णकार ने दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्म मुहूर्त में अपने घर पर बड़ों द्वारा योग करते हुए देखा तो स्वयं ने स्वप्रेरित योग किया। वर्ष 2023 में जब यह छः माह की थी तब भी इसने विश्व योग दिवस पर स्वप्रेरित होकर योग में भाग लिया था।




