बीकानेर

बीकानेर के व्यास और सुथार अमरनाथ यात्रा में देंगे मेडिकल सेवाएं

बीकानेर के व्यास और सुथार अमरनाथ यात्रा में देंगे मेडिकल सेवाएं

बीकानेर, 25 जून। (MNS) अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए भारत सरकार की ओर से मेडिकल टीम का पहला बैच 27 जून से 16 जुलाई तक अपनी सेवाएं देगा। इसमें बीकानेर के राजकीय जिला अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर मनोज कुमार व्यास और मुक्ता प्रसाद नगर डिस्पेंसरी के लक्ष्मीनारायण सुथार मंगलवार को अमरनाथ यात्रा के लिए पहली बार सेवा के लिए रवाना हुए। इनकी ड्यूटी क्रमशः चंदनवाडी ओर रेल पथरी गांदेरबल में लगी है। अन्य फार्मासिस्ट अमित व्यास चौथी बार अपनी सेवाएं देंगे और मोहित नागल अपनी सेवा क्रमशः दूसरे और तीसरे बैच में देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.