बीकानेर

बीकानेर की महिला ने अपने ही पति पर लगाए गंभीर आरोप

बीकानेर की महिला ने अपने ही पति पर लगाए गंभीर आरोप। 

बीकानेर। जिले में पत्नी द्वारा पति के खिलाफ अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में 33 वर्षीय महिला ने बीकानेर से बाहर रहने वाले अपने पति व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि उसका अपने पति के साथ दहेज को लेकर प्रकरण चल रहा है। आपसी विवाद के चलते परिवादिया के पति ने उसका नग्न अवस्था में वीडियो बना लिया और फिर वायरल कर दिया। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपित ने उसकी मां को गालियां दी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.